कांग्रेस पार्टी के अंदर उपजी स्थिति को लेकर आप के पूर्व नेता आशुतोष ने सवाल दागा और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्यों दरबारी नेता जो दिल्ली में बैठते हैं, वे मीडिया में कहानियां गढ़ते हैं, आखिर वे क्यों अपने-अपने राज्यों में जाकर भाजपा से लड़कर कांग्रेस को मजबूत नहीं कर सकते।

पिछले कुछ समय से कांग्रेस में केंद्रीय स्तर और प्रदेश स्तर में उठापटक चल रही है। एक तरफ जी-23 के नेता पार्टी के भीतर संगठनात्मक चुनाव की मांग कर रहे हैं तो वहीं पंजाब और छत्तीसगढ़ जैसे कांग्रेस शासित कांग्रेस राज्यों में नेतृत्व को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी के अंदर उपजी ऐसी स्थिति को लेकर आप के पूर्व नेता आशुतोष ने सवाल दागा और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्यों दरबारी नेता जो दिल्ली में बैठते हैं, वे मीडिया में कहानियां गढ़ते हैं, आखिर वे क्यों अपने-अपने राज्यों में जाकर भाजपा से लड़कर कांग्रेस को मजबूत नहीं कर सकते।