ऋषि कपूर ने कहा था कि उन्होंने अपने बेटे के लिए काफी बड़ा घर बनाया था लेकिन जब रणबीर ने सेपरेट रहने के फैसले के बारे में माता-पिता को बताया था, तो वह रणबीर की इस बात से काफी नाराज हो गए थे।

ऋषि कपूर अपनी चार्मिंग पर्सनालिटी और बाद में सोशल मीडिया पर अपने रूखे स्वभाव के लिए जाने जाते थे। पत्नी नीतू कपूर ने भी एक बार एक शो पर बताया था कि ऋषि कपूर वैसे काफी लाउड हैं लेकिन दिल के बहुत नरम हैं। नीतू कपूर ने ये भी बताया था कि उनके घर में सिर्फ बेटे रणबीर कपूर ही शांत किस्म के हैं। ऋषि कपूर और रणबीर को लेकर खबरें थीं कि पिता-पुत्र में एक बार किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। ऐसे में ऋषि कपूर ने खुद इस बारे में बताया था।
ऋषि कपूर ने कहा था कि उन्होंने अपने बेटे के लिए काफी बड़ा घर बनाया था लेकिन जब रणबीर ने सेपरेट रहने के फैसले के बारे में माता-पिता को बताया था, तो वह रणबीर की इस बात से काफी नाराज हो गए थे। ऋषि कपूर ने आगे ये भी बताया था कि उनके बेटे रणबीर कपूर से उनका बॉन्ड कैस था। ऋषि कपूर ने साल 2015 में मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि नीतू कपूर समेत उन्हें रणबीर का वो फैसला पसंद नहीं आया था जिसमें उन्हें घर से जाने का और अलग रहने का डिसीजन लिया था।
ऋषि कपूर ने कहा था- ‘मेरे पिता ने मुझे तब पूरा स्पेस दिया था जब मेरी शादी हो गई थी। मैंने भी रणबीर को उसका स्पेस दिया, जब उसने अलग रहने का फैसला किया। वह अपनी गर्लफ्रेंड संग रहना चाहता था। उस घर में सिर्फ एक कमरा था। 33 साल का एक लड़का कैसे उस कमरे में रह सकता है?’
बेटे के लिए ऋषि कपूर ने कहा था- ‘वह बहुत अच्छा बेटा है, वो हमेशा मेरी सुनता है। लेकिन मैं उसके करियर में कभी दखलअंदाजी नहीं करता। क्योंकि मेरा करियर मेरा है और उसका करियर उसका है। मुझे पता है कि कई बार मैंने अपने रिश्ते बेटे के साथ खराब किए, वहीं नीतू मुझे बताती रही कि मैं क्या कर रहा हूं।’
ऋषि कपूर ने कहा था- ‘यह बिलकुल ऐसा था जैसे हमारे बीच एक शीशा लगा है जो ट्रांसपेरेंट है हम एक दूसरे को देख सकते हैं, बात कर सकते हैं, बस। वह हमारे साथ नहीं रहता। नीतू और मेरे लिए यह एक बड़ा झटका था। हम ऐसा घर बना रहे थे जहां उसके और उसके परिवार के लिए काफी सारा स्पेस था।’