एक यूजर ने लिखा कि बग्गा जी क्या आप भी पंजाब से ही हैं। एक बात समझ नहीं आती कि 1984 के बाद भी पंजाब में कांग्रेस को वोट कैसे पड़ती आई।

बीजेपी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को कांग्रेस सोशल मीडिया टीम जॉइन करने का मैसेज आया तो उन्होंने इसे शेयर करके लिखा कि ये क्या स्कैम है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनका यह कमेंट लोगों के लिए मजेदार रहा। कई लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन दिया। दरअसल इस संदेश में लिखा था कि कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ज्वाइन करने के लिए आपका शुक्रिया। विवरण की जांच के बाद आपसे संपर्क किया जाएगा।
ध्यान रहे कि इंटरनेट के इस युग में राजनीतिक दलों की सोशल मीडिया टीम काफी एक्टिव रहती है। यही वजह है कि नई सदस्य बनाने के लिए कवायदें चलती रहती हैं। कांग्रेस ने अपनी इसी मुहिम के तहत लोगों को अपनी टीम से जोड़ने की योजना बनाई है। बीजेपी और दूसरी पार्टियां भी लोगों को जोड़ने के लिए इस तरह से काम करती हैं। बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने अपनी सदस्यता बढ़ाने के लिए मिस्ड कॉल के तरीके का भी इस्तेमाल करते हैं।
pic.twitter.com/SvNElVVPdu
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) February 18, 2021
सोशल मीडिया पर लोगों ने बग्गा की पोस्ट को लेकर मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि बग्गा जी क्या आप भी पंजाब से ही हैं। एक बात समझ नहीं आती कि 1984 के बाद भी पंजाब में कांग्रेस को वोट कैसे पड़ती आई और हद तो तब हो गई जब सरकार तक बन जाती है। उनका कहना था कि ये विश्व का आठवां आश्चर्य है।
एक अन्य ने लिखा-सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने के लिए चमचों और गुलामों की भर्ती हो रही। कौवा हंस की चाल चला लंगड़ा कर। थोड़ा-थोड़ा एक गधा कोशिश कर रहा बन जाये वो भी घोड़ा। कितने भी चमचें खरीद लें पर राष्ट्रवादी देश भक्तों के सामने कहीं भी टिक नहीं पाएंगे।
एक ने लिखा कि ये पप्पू बनाओ स्कीम है तो एक अ्य का कहना था कि इसमे भी घपला। जैसे कही भी आतंकी हमला हो तो उसमे पाकिस्तान के तार जरूर मिलते हैं और हिन्दुस्तान कही भी स्कैम हो तो कांग्रेस के हाथ जरूर होते है। एक अन्य ने लिखा कि ये स्कैम है तो एक का कहना था कि देश में कुछ हो जाए तो पाकिस्तान जिम्मेदार और कुछ और हो जाए तो कांग्रेस जिम्मेदार। ये क्या स्कैम है