यूपी के महाराजगंज में एक कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की ईमानदारी पर कोई संदेह नहीं कर सकता है। अपराधी उनका नाम सुनकर कांपने लगते हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी इमानदारी पर कोई संदेह नहीं कर सकता। राजनाथ सिंह एक कार्यक्रम में भाग लेने यूपी के महाराजगंज पहुंचे थे, जहां उन्होंने ये बातें कही।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यूपी में कहा कि कोई भी आदित्यनाथ की ईमानदारी पर संदेह नहीं कर सकता है। अपराधी उनके नाम से कांपते हैं। राजनाथ सिंह ने महाराजगंज में आदित्यनाथ के धार्मिक गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आदित्यनाथ अपने धार्मिक गुरु द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रहे हैं। वह सनातन धर्म और राज्य, दोनों को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। विकास सुनिश्चित करने के लिए उचित कानून-व्यवस्था पर जोर देते हुए सिंह ने कहा कि योगी का नाम सुनते ही अपराधी कांपने लगते हैं। अपराधियों का दिल तेजी से धड़कने लगता है।
राजनाथ सिंह ने कहा- कोई भी यह नहीं सकता है कि योगी आदित्यनाथ जी के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग लगा हुआ है। यदि उत्तर प्रदेश को हम उत्तम प्रदेश बनाना चाहते हैं तो उसकी पहली शर्त है कानून और व्यवस्था को कायम रखना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा काम किया है”।
कोई भी यह नही सकता है कि योगी आदित्यनाथ जी के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग लगा हुआ है।
यदि उत्तर प्रदेश को हम उत्तम प्रदेश बनाना चाहते है तो उसकी पहली शर्त है कानून और व्यवस्था को कायम रखना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी ने क़ानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा काम किया है। pic.twitter.com/5BkLmu4Sss
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 24, 2021
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परामर्श करने के बाद उन्होंने सशस्त्र बलों के कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे हमला करने की पहल नहीं करें और दूसरे देशों के किसी भी उकसावे का मुंहतोड़ जवाब दें।
राजनाथ सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में अपने छात्र दिनों को भी याद किया और कहा कि गोरखनाथ पीठ के प्रमुख अवैद्यनाथ के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करके उन्होंने देश की सुरक्षा को मजबूत किया है।
उधर दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी योगी के नेतृत्व में यूपी चुनाव में उतरने की बात पर मुहर लगा दी है। यह पूछने पर कि क्या भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करेगी, तो सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि क्या इस पर कोई संदेह है। यह बिल्कुल स्पष्ट है।