भारतीय मौसम विभाग ने ओड़िशा और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में चक्रवात “गुलाब” का अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर की शाम तक गुलाब चक्रवात ओड़िशा और आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर सकता है।

बीते 20 सालों में पहली बार तूफ़ान ने इतनी तबाही मचाई है। सिर्फ इसी साल में अबतक दो तूफानों ने तबाही मचाई है> वहीं गुलाब चक्रवात आने के बाद यह संख्या तीन हो जाएगी। भारतीय मौसम विभाग ने ओड़िशा और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में चक्रवात “गुलाब” का अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर की शाम तक गुलाब चक्रवात ओड़िशा और आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर सकता है।
इस साल मई में बने तौकते और यास तूफान के बाद यह तीसरा चक्रवात होगा। आने वाले तूफानों के मद्देनजर भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश का अनुमान जताया। वहीं रविवार को दक्षिण ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में बहुत भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान इन इलाकों में 204.4 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना है. तेलंगाना, उत्तरी ओडिशा और छत्तीसगढ़ में तूफ़ान की वजह से भारी बारिश की संभावना है।