MI Vs DC Live Streaming IPL 2021, when and where to watch: इस मैच का लाइव टेलिकॉस्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं। लाइव अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम से भी जुड़े रह सकते हैं।

MI Vs DC Live Streaming IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में आज यानी 2 अक्टूबर को डबल हेडर है। पहला मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर इस मैच को जीतने को लेकर काफी दबाव है। दरअसल, अगर वह यह मैच हार जाती है तो उसके प्ले-ऑफ में पहुंचने की संभावनाएं मुश्किल हो जाएंगी।
मुंबई इंडिंयस ने अब तक 11 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 5 जीते हैं। उसके 10 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। यदि वह अपने बाकी बचे तीनों मुकाबले जीत जाती है तो आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हालांकि, एक भी हार उसे नेट रनरेट और अन्य टीमों के मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर कर देगी।
दिल्ली कैपिटल्स ने भी अब तक 11 मैच खेले हैं। इसमें से उसने 8 जीते हैं। उसके 16 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। अब यदि वह एक भी मैच नहीं जीत पाती है तब भी उसकी प्लेऑफ में एंट्री लगभग तय है।
आईपीएल 2021 की ताजा पॉइंट्स टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होना है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस का समय दोपहर 3:00 बजे का है। मैच की लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर देखी जा सकती है। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। आप जनसत्ता.कॉम पर भी आईपीएल 2021 के इस मैच की लाइव कॉमेंट्री, स्कोरकार्ड और नवीनतम अपडेट भी देख सकते हैं।
MI vs DC Dream 11: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन खिलाड़ियों संग उतर सकती है मुंबई इंडियंस
Indian Premier League, 2021Sharjah Cricket Stadium, Sharjah 02 October 2021
Mumbai Indians
vs
Delhi Capitals
Match Yet To Begin ( Day – Match 46 ) Match begins at 15:30 IST (10:00 GMT)
Live Updates