NSUI) ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी के चलते देश के युवाओं की नौकरी चली गई और अब वे बेरोजगार हैं। ऐसे में हम इस दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मानेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में ‘सेवा और समर्पण अभियान’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 20 दिनों के कार्यक्रम का संचालन शुरू किया। पार्टी के कार्यकर्ता 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के बहाने लोगों से संपर्क करेंगे।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के प्रति समर्पित, दूरदर्शी, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
पार्टी के मुस्लिम नेता शाहनवाज हुसैन ने पटना में हजरत सैयद शहीद गुलाम सफदर पीर मुराद शाह रहमतुल्लाह अलैहे की दरगाह पर चादर चढ़ाई। वहीं पीएम के जन्मदिन को मध्य प्रदेश नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी के चलते देश के युवाओं की नौकरी चली गई और अब वे बेरोजगार हैं। ऐसे में हम इस दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मानेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और विभिन्न दलों के नेताओं ने पीएम को उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा भाजपा के नेताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कोविड-19 रोधी टीकाकरण कार्यक्रम में मदद करें। पार्टी चाहती है कि शुक्रवार को रिकॉर्ड संख्या में टीकाकरण हों।
राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संदेश में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्ट्र सेवा का कार्य करते रहें।’’
Patna: BJP supporters perform rituals on the banks of river Ganga to celebrate 71st birthday of Prime Minister Narendra Modi, in Patna, Friday, Sept. 17, 2021. (PTI Photo)(PTI09_17_2021_000016B)
उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि मोदी की असाधारण सोच, अनुकरणीय नेतृत्व और समर्पण भरी सेवा ने राष्ट्र के संपूर्ण विकास का आगाज़ किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष तमाम चुनौतियों के बावजूद आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करने के मोदी के प्रयास सफल रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामय जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।
प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए शाह ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।’’
Bihar: Bihar state minister Shahnawaz Hussain distributes food among the needy to celebrate 71st birthday of Prime Minister Narendra Modi, in Bihar Friday, Sept. 17, 2021. (PTI Photo)(PTI09_17_2021_000025B)
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है, जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी के ‘‘सेवा और समर्पण’’ अभियान के अंतर्गत सेवा कार्यों में भाग लें और भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष के अनेक नेताओं ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। शरद पवार ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं प्रसन्नता की कामना करता हूं।’’ राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जन्मदिन की बधाई, मोदी जी।’’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निर्णय लेने की क्षमता, कल्पनाशीलता और दूरदृष्टि के लिए विख्यात नरेन्द्र मोदी ने भारत को एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह उनकी दूरदृष्टि और प्रबल इच्छाशक्ति का प्रतीक है।
उन्होंने कहा, ‘‘अपने अब तक के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने विकास और सुशासन के कई नए अध्याय लिखे हैं। भारत को सशक्त, समृद्ध और स्वाभिमानी देश के रूप में विकसित करने का उनका स्वप्न पूरा हो, उनके जन्मदिन पर यही शुभकामना है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लम्बी आयु प्रदान करें।’’
मोदी का जन्म 1950 में गुजरात में हुआ था। वह कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए थे। बाद में वह भाजपा से जुड़े। वर्ष 2001 में वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने और उनके नेतृत्व में तीन बार लगातार वहां भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कभी चुनावी हार का सामना नहीं किया। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 को लोकसभा चुनाव भी जीता।
भाजपा उनके जन्मदिन के मौके पर 20 दिवसीय ‘‘सेवा और समर्पण’’ अभियान शुरू कर रही है। यह अभियात सात अक्टूबर तक चलेगा। साथ ही पार्टी इस दौरान मोदी के, सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी। इस दौरान वह अन्य कल्याणकारी गतिविधियों के आयोजन के अलावा 14 करोड़ से अधिक राशन किट वितरित करेगी और रक्तदान शिविर भी लगाएगी।
दलाई लामा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और कोविड-19 महामारी जैसी चुनौतियों के बावजूद लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में दलाई लामा ने यह भी कहा कि दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले लोकतांत्रिक देश के रूप में भारत की सफलता न सिर्फ यहां के लोगों के लिए बल्कि समग्र रूप में दुनिया के विकास के लिए भी लाभदायक है।