सीटों के बंटवारे के मुताबिक, पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को 15 सीटें दी गई हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला (Vijay Sampla) को फगवाड़ा से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, फतेह सिंह बाजवा को बटाला से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा पंजाब चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की एक सूची पहले जारी कर चुकी है। इस तरह, पार्टी ने अब 61 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
भाजपा ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा की अध्यक्षता वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है।
सीटों के बंटवारे के मुताबिक, पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को 15 सीटें दी गई हैं।
संबंधित खबरें

पंजाब विधानसभा चुनाव सर्वेः आम आदमी पार्टी बना सकती है सरकार, भाजपा लड़ाई में भी नहीं

सियासत में नौकरशाहों का बढ़ा दबदबा

अमरिंदर के दल को मिली ज्यादातर ग्रामीण सीटें

पंजाब चुनावः नवजोत सिद्धू के खिलाफ अकाली दल ने मजीठिया को उतारा, जानें प्रकाश सिंह बादल कहां से लड़ेंगे