समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह कन्नौज से सांसद रह चुके हैं और फिलहाल आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र से सांसद हैं।

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 159 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, सपा सांसद आजम खान रामपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, जो इस वक्त जेल में बंद हैं।